ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में लूट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिन लूटेरो ने जालंधर के नकोदर चोंक में स्थित मशहूर मार्बल शोरूम नीलकंठ मार्बल्स के मालिक की इन्नोवा कार का शीशा तोड़कर 1लाख 20 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए।
पीडित रविंदर पाल सिंह ने बताया कि वह अवतार नगर रोड स्थित एक पैलेस के पास मार्बल शोरुम पर आए थे। लेकिन जैसे ही वो वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था और कार से बैग भी गायब था। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया की अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होने आश्वासन दिया है कि सी.सी.टी.वी फुटेज के आधार पर जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

