ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी फिल्मों तथा गानों से नाम कमाने वाले जस्सी जसराज पर कातिलाना हमला हुआ। उन्होने इस हमले का आरोप खरड़ के एक कांग्रेसी पार्षद,बिल्डर तथा उसके साथियों पर लगाया है।
जानकारी अनुसार जब जसराज अपने दोस्त को घर छोड़कर आ रहे थे कि तभी दो तीन लोगो उनके पास आए और डंडे और हथियारों के साथ उन पर हमला कर दिया था।
जिस कारण उनकी कार का पिछला शीशा टूट गया और बड़ी मुश्किल से जस्सी अपनी जान बचा कर भागे। इस हमले पर जस्सी जसराज का कहना है कि उन्होने कांग्रेसी पार्षद बिल्डर तथा उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था,
जिस कारण कांग्रेसी पार्षद ने ही उन पर ये हमला करवाया है। दूसरी तरफ उन्होने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो आरोपी को गिरफ्तार नही कर रही है।



