ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना की फैक्ट्री में बीते सोंमवार भयानक आग लग गई थी जिस के कारण काफी जानमाल का नुकसान हुआ है।
बता दें कि आग से बचाने वाले अग्निशामक दल के कर्मचारी अपनी हालत पर उस समय रो पड़े जब वो आग के बारे में बता रहे थे। उनका कहना है कि सरकार ने ना उनको नौकरी पर पक्के तौर पर रखा हुआ है औऱ ना ही उनको आग से बचाने वाला जरुरी सामान दिय़ा हुआ है।
इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि आग में से वो लोगो को बचा लेते है पर उनके पास ना तो कोई सेफ्टी सूट है और ना ही कोई फायर सूट है जिस कारण वो अपनी जान जाखिम में डालते है। इतना करने के बावजूद भी उनकी मासिक तनख्वाह कम है औऱ वो भी तीन महिने के बाद ही मिलती है।
फायर अधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि वो उनको सारा सामान दे औऱ मैडीकल का भी प्रबंध भी करवाए जिससे वो अपनी सुरक्षा कर सके।



