ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर में एक सात साल की मासूम बच्ची को उसके 17 साल के मामा ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।
बता दें कि बच्ची अपने मामा के घर आई हुई थी और इसी दौरान आरोपी ने अपने घिनौने काम को अंजाम दिया और उसकी हत्या भी कर दी। जिस कारण मृतक बच्ची के घर मातम का माहौल बना हुआ है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

