ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: टीम इंडिया के गेंदबाज हरभजन सिंह इन दिनों अपना समय अपने परिवार को दे रहे है। बता दें कि हाल ही में भज्जी ने ट्विटर पर अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें अपलोड की है।
जिस पर उनके दोस्त और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी जिस कारण उनको मांफी मांगनी पड़ गई। 
आपको बता दें कि एक तस्वीर में भज्जी अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आ रहे है जिस पर गांगुली ने कहा कि बेटा बहुत सुंदर है उसको प्यार देना।
अपने इस कमैंट पर गांगूली को माफी मांगनी पड़ गई और कहा कि बेटी बहुत सुंदर है उसको प्यार देना। जिस पर भज्जी ने कहा कि धन्यावाद सना को प्यार देना।


