Online Desk: पद्मावती विवाद पर संजय लीला भंसाली को गला काटने की धमकी और फिल्म की हिरोइन दीपिका की नाक काटने की धमकी के बाद अब शशि थरूर को थप्पड़ मारने की धमकी दी गई है |
‘महाराजाओं को कायर बताने वाले थरूर मिले तो मार दूंगा थप्पड़’
‘पद्मावती’ फिल्म राजपूत राजाओं पर टिप्पणी कर विवादों में आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर पर उनकी ही पार्टी कांग्रेस के बाद विरोधी पार्टी बीजेपी के नेता ने भी हमला बोला है| हालांकि बीजेपी नेता के शब्दों में कांग्रेस जैसी शालीनता और मर्यादा नहीं दिखाई दी|
BJP विधायक राज पुरोहित ने दी धमकी
महाराष्ट्र की मुंबादेवी विधानसभा सीट से BJP विधायक राज पुरोहित ने शनिवार को कहा, ‘मैं एमएलए हूं, मुझे मर्यादा में रहना चाहिए, लेकिन मैं भंसाली को नहीं मारूंगा लेकिन थरूर को जरूर पीटूंगा…अगर अंग्रेज से राजपूत नहीं लड़े तो क्या इसका बाप लड़ा |


