सरकार की लापरवाही से भारतीय युवा इस काम पर खर्च चुके हैं 42,835 करोड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश की शिक्षा प्रणाली अच्छी ना होने के कारण भारत देश के युवा मैट्रिक या 12वीं कक्षा के बाद अपनी आगे की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश की शिक्षा प्रणाली अच्छी ना होने के कारण भारत देश के युवा मैट्रिक या 12वीं कक्षा के बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश की धरती पर जाना पसन्द करते है। इसके पीछे 2 कारण हैं- एक देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में कई तरह की कमियां और दूसरा डिग्री लेने के बाद भी युवाओं को नौकरी का ना मिलना।

study in usa 1

बता दें कि सिर्फ साल 2016-17 में ही भारतीय युवाओं ने करीब 42,835 करोड़ रुपए दूसरे देशों में खर्च कर दिए है। जिसके बाद भी भारत सरकार तमाशा देख रही है। देश में उच्च शिक्षा का बजट 25 हजार करोड़ रुपए का है।

study in usa 3

देश में शिक्षा की खराब हालत को ठीक करने के लिए सरकारें कोई खास कदम नहीं उठा रहीं है। भारतीय अम्बैसी से मिली जानकारी के मुताबिक उच्च शिक्षा के मामले में भारतीय छात्रों की पसंद अमरीका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, और न्यूजीलैंड जैसे देश है। यह देश भारतीय छात्रों के लिए एक बाजार बन गए हैं। पंजाब भी एक ऐसा देश है जहां के युवा नौकरी और पढ़ाई के लिए विदेश की धरती पर जाना पसन्द करते है जिसके लिए वो कई लाख रुपए खर्च कर सकते है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *