हादसे में बाल-बाल बचे बिग-बी, कार का पिछले टायर निकलने से हुआ हादसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमिताभ बच्चन पिछले हफ्ते कोलकाता में एक हादसे में बाल-बाल बच गए। बच्चन पश्चिम बंगाल सरकार के बुलावे पर 23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमिताभ बच्चन पिछले हफ्ते कोलकाता में एक हादसे में बाल-बाल बच गए। बच्चन पश्चिम बंगाल सरकार के बुलावे पर 23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के लिए शहर में पहुंचे थे।

दरअसल, जिस मर्सडीज कार में वह जा रहे थे, उसका पिछला पहिया अचानक अलग हो गया। राज्य सरकार ने कार उपलब्ध कराने वाली ट्रेवल एजेंसी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर सफाई मांगी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। बच्चन 23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार के आमंत्रण पर आए हुए थे और वह शनिवार की सुबह एयरपोर्ट वापस जा रहे थे कि इसी दौरान यह हादसा हुआ।

कुछ दिनों पहले अमिताभ ने दिल्ली के स्मॉग पर ट्विट किया था। इसके बाद आयुष्मान खुराना ने अपने ट्विटर पर एक ऐसी मशीन का वीडियो पोस्ट किया, जो स्मॉग को खत्म करके उसे डायमंड में बदल सकती है। उनके इस ट्वीट पर महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनसे सहमति जताई थी। महानायक ने इस वीडियो से काफी प्रभावित हुए और  उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सही में ? इसकी ही जरूरत है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *