ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संगरूर, लहरागागा और मोगा में तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली। संगरूर के संगतपुरा में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतक गुबिंदर सिंह पर तीन लाख रुपये का कर्ज था और सवा एकड़ जमीन थी। वहीं लहरागागा में दो बेटियों के पिता ने मौत को गले लगा लिया।
किसान छज्जू सिंह भी आर्थिक तंगी से परेशान था। उसके पास थोड़ी सी जमीन थी वो भी उसने कर्ज चुकाने के लिए बेच दी थी। वहीं मोगा के गांव लोपों में किसान ने फंदा लगा लिया। किसान पर 20 लाख रुपये का कर्ज थी। इस किसान के पास 8 एकड़ जमीन थी।

