ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अलगाववादी नेताओं मीरवाईज उमर फारूक और मुहम्मद यासीन मलिक को जम्मू और कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के पास अबी ग़ज़र कार्यालय से शहर के केंद्र लाल चौक की ओर दोनों ने संयुक्त मार्च निकाला था, लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया।
एजेंसियों की मानें तो दोनों नेताओं ने जेकेएलएफ कार्यालय के पास संयुक्त प्रेस सम्मेलन को संबोधित किया, जहां फारूक ने दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई को उत्पीड़न बताते हुए उसकी निंदा की थी।
उन्होंने कश्मीर घाटी के बाहर अलग-अलग जेलों में हिरासत में लिए गये कश्मीरियों की दुर्दशा पर भी चिंता जताई।
उन्होंने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की आलोचना करते हुए कहा था कि कुछ लोग पहले आंदोलन को रोक रहे थे और बाद में प्रशासनिक पक्षों के साथ मिलकर विरोध में खड़े हो गये।



