ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर के कुलगाम और अवंतीपुरा में जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर के कुंद काजीगुंड में हिजबुल के दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सेना ने इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।सूचना मिलने के बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। जिसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाई शुरू कर दी है।इससे पहले जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों का मार गिराया था। हालांकि इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।4 नवंबर को भी राज्य के पुलवामा जिले के राजपोरा पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें दो एक पुलिसकर्मी की मौत और 2 घायल हो गए थे।
पुलवामा में एक घंटे के भीतर आतंकियों ने दो बार हमला किया था। हमले के बाद इस इलाके में पुलिस और आतंकियों के बीच भारी गोलाबारी हुई थी।
कुलगाम और अवंतीपुरा में मुठभेड़,ऑपरेशन जारी
कुंद काजीगुंड में हिजबुल के दो आतंकियों के छिपे होने की खबर
सेना ने इलाके को चारों तरफ से घेरा
आतंकियों ने की गोलीबारी,जवाबी कार्यवाई शुरू
Watch Video


