बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही मेहजबी ने निकली हिना पर भड़ास – बोली ..

Online Desk : बिग बॉस 11 से मेहज़बी सिद्धीकी और सब्यसाची सतपथी बाहर हो गए हैं। बता दें दोनों को कम वोट के चलते घर से…

Online Desk : बिग बॉस 11 से मेहज़बी सिद्धीकी और सब्यसाची सतपथी बाहर हो गए हैं। बता दें दोनों को कम वोट के चलते घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। एक साथ घर से दो कंटेस्टेंट को बाहर जाते हुए देखकर घरवाले चौंक गए। बता दें कि घर से बाहर निकलते ही मेहजबी ने एक इंटरव्यू में हिना खान के लिए जमकर गुस्सा दिखाया है।

 mehjabi vs hina khan
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मेहजबी ने एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो उस घर में दोबारा जाना चाहती है और हिना को उनके किए की सजा देना चाहती हैं। मेहज़बी ने कहा, “दर्शकों को काफी लम्बे समय के बाद मेरा असली रंग देखने को मिल ही रहा था कि मैं बाहर हो गई। मैं खेल को अच्छी तरह से समझ चुकी थी और उसे अच्छे से खेल भी रही थी। मैं चाहती हूँ कि मुझे वापस उस घर में जाने का मौका मिले ताकि मेरे साथ जो भी बुरा हुआ मैं उसका बदला ले सकूं। हिना क्लास के बारे में बात करती है ना मुझे उसकी औकात दिखानी है। अगर मुझे ये मौका नहीं मिलता है तो मुझे इस बात का अफसोस होगा कि मैंने बहुत बड़े अवसर को खो दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *