AAP नेता अलका लांबा का विवादित ट्वीट वायरल- गाय माँ है, पर पीरियड्स नहीं आते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। ये  ट्वीट लांबा ने 10 नवंबर को किया था…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। ये  ट्वीट लांबा ने 10 नवंबर को किया था जिसमें उन्होंने लिखा है कि  “गाय माँ है, पर पीरियड्स नहीं आते, आते तो भक्त लोग मोदी जी और जेटली जी को कह कर सैनिटरी पैड्स को जीएसटी से बाहर करवा देते. पुरुष प्रधान सोच।

Alka lamba 1

अलका लंबा के इस ट्वीट को भारी संख्या में रिट्वीट किया गया है हालांकि, उन्हें ट्रॉलिंग का भी सामना करना पड़ा। इस समय सैनिटरी नैपकिन पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता है. कई सामाजिक संगठन और विपक्ष की लगातार मांग रही है कि सैनिटरी नैपकिन को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया जाना चाहिए.

Alka lamba 3

इनका कहना था कि चूकि महंगा होने की वजह से ग्रामीण इलाकों में महिलाएं सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल नहीं करती हैं और इसकी जगह से पीरियड्स के समय देसी तौर तरीकों का इस्तेमाल करती हैं जिससे उन्हे कई प्रकार की बीमारियों का शिकार होना पड़ता है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *