ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के किला रायपुर में लुटेरे गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन काट कर 11 लाख 45 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए | पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि किला रायपुर में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा हुआ है | रात को सिक्योरिटी गार्ड न होने के कारण लुटेरे एटीएम के शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और लूट की वारदात को अंजाम दिया | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | साथ ही पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे और एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरु कर दी है |
ATM मशीन काटकर 11 लाख 45 हजार ले उड़े चोर
लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
Watch Video

