ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया है। पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुलगाम जिले के काजीगुंड के बनगाम क्षेत्र में आतंकियों ने पुलिस को निशाना बनाया है। फिलहाल हमले में किसी तरह के जान-माल नुकसान की खबर नहीं है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारूती कार में सवार कुछ आतंकवादियों ने हवा में गोलियां चलाई और मौके से भाग गए। वहीं पुलिस दावा कर रही है कि उन्होंने पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर गोलीबारी की है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है।
काजीगुंड में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला
श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर पुलिस वाहन पर हमला

