सिर्फ केंद्र निकाल सकती है वायु प्रदूषण का हल- कैप्टन अमरिंदर सिंह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के कारण इसका सारा धुआं दिल्ली में जा रहा है। जिस कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के कारण इसका सारा धुआं दिल्ली में जा रहा है। जिस कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है और उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली नमी उसमें मिलकर राजधानी का दम घोट रही है। स्मॉग के मामले में दिल्ली की हालत सबसे ज्यादा खराब है। जिस कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा और पंजाब के अपने समकक्षों के साथ बैठक की अपील की है।

arvind kejriwal

इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरा दफ्तर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री से वक्त लेने की लगातार कोशिश कर रहा है ताकि उन दोनों से मेरी मुलाकात हो सकें।

capt. amarinder singh

इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट पर जवाव देते हुए कहा कि मै केजरीवाल की पराली जलाने और प्रदूषण पर आपकी चिंता समझ सकता हुँ लेकिन इस समस्या का हल सिर्फ केंद्र निकाल सकता है क्योकि इसका असर भी देशभर पर है। इसके लिए केंद्र सरकार को किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए मुआवजे देना चाहिए।

arvind kejriwal

फिर केजरीवाल ने लिखा मैं आपकी बात से सहमत हूं कि केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए लेकिन मुझे कुछ वक़्त दीजिए ताकि हम लोग विचार कर केंद्र के सामने एक योजना रख सकें. दिल्ली का दम घुट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *