सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बस ड्राइवरों को ये दिए सख्त निर्देश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिछले कुछ दिनों से कोहरे के कारण भयानक सड़क हादसे हो रहे है। जिस कारण पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्थानक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिछले कुछ दिनों से कोहरे के कारण भयानक सड़क हादसे हो रहे है। जिस कारण पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्थानक विधायक और वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को बचाव औऱ राहत कार्यों पर नजर रखने के लिए बठिंडा पहुंचने के निर्देश दिए है।

BUS

 Capt. Amarinder Singh

इसके साथ ही कोहरे में गाड़ियों को चलाने के सख्त निर्देश भी जारी किए गए है। कैप्टन ने पी.आर.टी.सी. और रोड़वेज बसों को कोहरे के दौरान सड़क पर अत्यधिक सावधानी बरतने के लिए कहा है और ट्रैफिक पुलिस को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मार्गो पर 24 घंटे चौकसी बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए है। आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए व्यक्तियों और छात्रों के लिए दुख प्रगट किया है औऱ मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार देने का एलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *