ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर में सुनील जाखड़ की अगुवाई में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जाखड़ ने कहा कि नोटबंदी की सबसे ज्यादा मार गरीब वर्ग को झेलनी पड़ी है।
नोटबंदी को एक साल पूरा होने पर हरियाणा के वित्मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इसके फायदे गिनवाए। साथ ही कांग्रेस समेत पूर्व पीएम पर भी निशाना साधा | कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन उनके दर्द की अभिव्यक्ति है।
8 नवंबर 2016 की रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम एक संदेश दिया जिसमें अचानक से ऐलान किया गया कि उसी दिन के रात 12 बजे से 1000 और 500 रुपये के नोट बंद हो जाएंगे। अब 8 नवंबर को नोटबंदी का एक साल हो गया तो ऐसे में लोग इसके नोटबंदी से क्या फायदे हुए और क्या नुकसान हुए इसको लेकर अपनी अलग अलग राय देते नज़र आये
ठीक एक साल पहले 8 नवबंर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन को रोकने के लिए नोटबंदी का ऐलान किया था। जिसे आज एक साल पूरा हो गया है | नोटबंदी की शुरुआत में केंदर सरकार ने बहुत सारी बातें कहीं। जैसे, काले धन पर काबू पाना। या भ्रष्टाचार पर रोक लगाना, या फिर देश में डिजीटल क्रांति लाना। नोट बंदी के बाद हर रोज कुछ न कुछ बदलता रहा। वहीं नोटबंदी को लेकर जब हमने ग्राउड जीरों जाकर लोगों से बातचीत की, तो हमें लोगों की अगल अगल राय मिली।
नोटबंदी का ऐलान करने के बाद केंद्र सरकार ने कई दावे किए। जिसमें केंद्र सरकार ने कहा था कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत फायदा होगा। इससे काले धन पर नकेल कसी जा सकेगी। तो आइए नोटबंदी के बाद एक नजर डालते हैं अर्थव्यवस्था पर
पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में नोटबंदी की बड़ी वजह ब्लैकमनी को बताया था। लेकिन, RBI की एनुअल रिपोर्ट कहती है कि नोटबंदी के बाद 500-1000 के करीब 98.7% नोट यानी 15.28 लाख करोड़ रुपए बैंकों में लौट आए। सिर्फ 1.3% नोट बैंकों में जमा नहीं हुए। देखिए ये रिपोट…
Watch Video
