विजिलेंस ब्यूरो द्वारा SI के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज

आय से 465 प्रतिशत किया अधिक खर्चा चण्डीगढ़ :पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गमाडा के चीफ़ इंजीनियर रहे सुरिंदरपाल सिंह के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति…

आय से 465 प्रतिशत किया अधिक खर्चा
चण्डीगढ़ :पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गमाडा के चीफ़ इंजीनियर रहे सुरिंदरपाल सिंह के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है जबकि इससे पहले दोषी के विरूद्ध अपने पद का दुरुपयोग करके अनियमितताएं करने के आरोप अधीन फ़ौजदारी मुकद्दमा दर्ज किया हुआ है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सुरिंदरपाल सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों का वर्ष 2005 से 2017 तक की आय और खर्चे का संपूर्ण लेखा तैयार किया गया। जिसमें आरोपी और उसके पारिवारिक सदस्यों को इस अवधि के दौरान 5.24 करोड़ रुपए की आय हुई। इस समय के दौरान उसके और उसके पारिवारिक सदस्यों द्वारा अन्य खर्चों सहित चल और अचल स पत्ति की खरीद करने पर 29.67 करोड़ रुपए का खर्चा किया गया जिसमें से 2.44 करोड़ की चल स पित्त और 26.68 करोड़ की अचल स पत्ति बनाई गई और इसके अलावा 53.46 लाख रुपए घरेलू और अन्य खर्चों में इस्तेमाल किये गये। इस तरह दोषी और उसके पारिवारिक सदस्यों की तरफ से इस अवधि के दौरान अपने साधनों से हासिल हुई कुल आय की अपेक्षा 24.43 करोड़ रुपए का अधिक खर्चा पाया गया जो यह खर्चा कुल आय की अपेक्षा 465 प्रतिशत अधिक बनता है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि सुरिंदरपाल सिंह द्वारा उक्त समय के दौरान अपनी पत्नी मनदीप कौर और माता सवर्णजीत कौर के नाम पर तीन प्राईवेट लिमटिड कंपनियां दर्ज करवाई गई जिनमें असैस एग्रो सीड्ज प्राईवेट लि., अवार्ड एग्रो ट्रेडर्ज़ प्राईवेट लि. और ऑस्टर एग्रो ट्रेडरज़ प्राईवेट लि. कंपनियों में 65.85 करोड़ रुपए नकद जमा हुए हैं। इस राशि में से उनकी तरफ से कुल करीब 25.85 करोड़ रुपए की अचल स पत्यिों की खरीद की गई और बाकी रहती लगभग 40 करोड़ रुपए की राशि खातों में से निकलवाई गई जिसकी पड़ताल विजिलेंस की तरफ से जारी है।
विजिलेंस की जांच से यह स्पष्ट है कि सुरिंदरपाल सिंह द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करके करोड़ों रुपए इधर-उधर करके विभिन्न बैंक खातों के द्वारा ट्रांसफर करके अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर मौजूदा कंपनियों में निवेश दिखाकर ठिकाने लगाया गया जिनके विरुद्ध विजिलेंस द्वारा मुकद्दमा दर्ज करके आगे की जांच आरंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *