ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विशेष में आज हम जिसकी बात करने वाले हैं, वो दरअसल आग में घी डालने का काम कर रही है , और उस आग की तपस इतनी है कि उसने इस सर्दी में पसीने छुड़वा दिए हैं |
जी हाँ, महंगाई का तड़का , यूँ लग रहा है कि किचन में प्याज़ और टमाटर पहले ही कम दिखते है | अब उनके साथ हरी सब्जियां भी रुक्सत होने लगी है। यह सब्जियों इतना भाव खा रही हैं कि अब पकड़ में ही नहीं आ रही, और आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है |

अब यूँ लग रहा है कि हरी सब्जियां हैसियत से बाहर हो रही हैं | क्यूंकि अब आलू भी आउट ऑफ़ बजट हो गए हैं। पिछले कुछ वक्त से प्याज और टमाटर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, और इनके बिना किचन में कोई बात भी नहीं बनती | मगर मटर भी अब सेंचुरी लगाने को तैयार है |

सब्जियों की कीमतों में हो रहे लगातार इज़ाफ़े ने किचन का बजट बिगाड़ दिया हैं। अब चिंता यह भी है की कहीं स्वास्थ्य न बिगड़ जाए। क्यूंकि जिस तरह से डॉक्टर हरी सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं, तो वर्तमान हालात सब्जियों के दाम सुनकर वैसे ही वीपी की समस्या पैदा करने का काम कर रहे है | सब्जी के खरीददार अब इन्हे ही अपना अच्छे दिन बता रहे हैं |
आम आदमी की जेब पर चौतरफा मार पड़ रही है। लोग करें भी तो करें क्या- खाने की प्लेट से पहले ही प्याज और टमाटर गायब है, और अब हरी सब्जियां भी गायब होने लगी है। मौसम के बदलते मिजाज के साथ- साथ अब इस बात का भी अनुमान ही है कि जनता की जुबान पर प्याज -टमाटर और हरी सब्जियों के जायके के लौटने के आसार नहीं बनते।
जब भी हम सब्जी मंडी में घूमते है तो हमारे चारों और सब्जियों के ढेर लगे होते है। चाहे आप लेफ्ट देखिए -या राइट देखिए, आपको प्याज़-टमाटर और हरी सब्जियां नज़र तो आएंगी, लेकिन अब ये अपने आप में सबसे एक्सक्लूसिव चीज़ होगी | क्यूंकि ये सबसे महंगी है और इनके बगैर सब्जियां बन नहीं सकती। और यह बिडंबना ही है शायद, कि हमारे पास कोल्ड स्टोरेज नाम की चीज़ जरुरत के मुताबिक भी नहीं है। और अब शायद यही वजह है कि टमाटर के रंग में रंगा प्याज अपने तेवर दिखा रहे है और हरी सब्जियां हमारी पहुंच से दूर हैं।
Watch Video
