ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में क्राइम की स्थिति का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की लोग किसी की हत्या के लिए विदेश में प्लानिंग करते हैं और पंजाब के युवकों को लाखों रूपये देकर हत्याएं करवा रहे हैं |
ऐसा ही एक मामला जालंधर पुलिस ने ट्रेस किया है जहां 8 गैंगस्टर्स में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है | गिरफ्तार हुए इन लोगों पर इल्जाम है की इन लोगों ने विदेश में बैठे युवक गुरविंदर सिंह से पचास पचास लाख लेकर दो व्यक्तियों की हत्या करने की सुपारी ली थी |
इन लोगों का प्लान था की मोगा के गाँव सोसन के पूर्व सरपंच और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान हरभजन सिंह और होलैंड से भारत आये गगनदीप सिंह की हत्या कब कैसे करनी है | इस काम के लिए इन्हें हॉलैंड में रह रहे गुरविंदर सिंह ने हथियार तक मुहैया करवा रखे थे | फिल्हाल इनसे 32 बोर की पिस्टल, स्प्रिंग फील्ड गन और ज़िंदा राउंड किये गए |
8 गैंगस्टर्स में से चार को गिरफ्तार
भारी मात्रा में हथियार बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ़्तारी
50 लाख की फिरौती लेकर मारने की रची थी साजिश






