Bigg Boss Session 11: घर से बेघर हुईं ढिंचैक पूजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ को एक महीने से ज्‍यादा हो गए है और शुरुआत से ही यह घर अखाड़ा बना हुआ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ को एक महीने से ज्‍यादा हो गए है और शुरुआत से ही यह घर अखाड़ा बना हुआ है | इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कई सदस्‍य नॉमिनेट हुए थे और शो के होस्ट सलमान खान ने यह कहकर घरवालों को डरा दिया था कि नॉमिनेशन में 8 सदस्‍यों के नाम है तो एक से ज्‍यादा सदस्‍य घर से बाहर हो सकते हैं | लेकिन हाल ही वाईल्‍ड कार्ड इंट्री करनेवाली यूट्यूब सनसनी ढिंचैक पूजा घर से बाहर हो गईं |

सेल्फी मैंने ले ली आज और स्वैग वाली टोपी जैसे अपने गानों से यूट्यूब स्टार बनीं पूजा ने कहा, घर में रहने के दौरान मैंने मजे किए |मेरी इच्छा थी कि मुझे थोडा और समय शो में रहने का अवसर मिलता | मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार से मिल सकूंगी और दुख है कि बिग बॉस के अपने नए परिवार की मैं कमी महसूस करुंगी |


बिग-बॉस के घर में ढिंचैक पूजा को रविवार ‘वीकेंड का वार’ पूजा का घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया। अभी कुछ ही हफ्तों पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर के अंदर आने वाली ढिंचैक पूजा को जनता ने सबसे कम वोट्स दिए। इसके चलते उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। पिछले दिनों घर सदस्यों की नॉमिनेशन प्रक्रिया में बिग-बॉस ने जोड़ियों में घर सदस्यों को कंफेशन रूम में बुलाया था। इस दौरान दोनों सदस्यों को आपसी सहमती से बिग-बॉस को बताना था कि कौन दोनों में से नॉमिनेट होगा और कौन सेफ जोन में रहेगा। पूजा चाहतीं तो सेफ जोन में आ सकती थीं। लेकिन उन्होंने खुद को सेफ न करके अर्शी को सेफ किया।

बिग-बॉस ने जब अर्शी और ढिंचैक पूजा को कंफेशन रूम में बुलाया तो पूजा ने अर्शी से दोस्ती के चलते नॉमिनेशन के लिए अपना नाम आगे रख दिया। वहीं अर्शी ने उनसे उस वक्त पूछा कि एक बार फिर सोच लो पूजा। लेकिन ढिंचैक पूजा नहीं मानीं और नॉमिनेट हो गईं। वहीं जब अर्शी और पूजा बाहर आए तो अर्शी को अहसास हुआ कि उन्होंने सेल्फिश की तरह पूजा की बात मान ली और पूजा ने दोस्ती के लिए नॉमिनेशन में आना बेहतर समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *