ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में लगातार कर्ज के बोझ से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं दूसरी और सरकार कर्ज मांफी को लेकर खासा कुछ करती नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते मानसा में 45 वर्षीय किसान ने आत्महत्या कर ली।
पंजाब में लगातार किसानों की आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार किसानों के कर्ज मांफी को लेकर नोटिफिकेशन की बात कर रही है मगर जमीनी हकिकत में किसान कर्ज के बोझ के आगे घूटने टेक रहे हैं। और आत्महत्या कर रहे हैं।
ऐसे में ताजा मामला मानसा में सामने आया है जहां पर कर्ज के बोझ से परेशान होकर 45 वर्षीय किसान मक्खण सिंह ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक किसान के सिर पर करीब पांच लाख का कर्जा है और उसके पास सिर्फ डेढ़ एकड़ जमीन है। वहीं मृतक के रिश्तेदार की माने तो किसान कर्ज के कारण काफी परेशान रहता था। और उसने कोई जहरीला पर्दाथ खाकर खुदकुशी कर ली।


