इस बार हिमाचल में BJP की आंधी- नरेंद्र मोदी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल के ऊना में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 20 साल से एक भी चुनाव ऐसा नहीं हुआ जब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल के ऊना में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 20 साल से एक भी चुनाव ऐसा नहीं हुआ जब हिमाचल न आया हूं | लेकिन 20 साल में मैंने इस बार की तरह चुनाव नहीं देखा | PM ने कहा कि इस बार हिमाचल में बीजेपी की आंधी चल रही है | पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है |

Image Source:: BJP

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार हिमाचल का चुनाव कोई पार्टी या नेता नहीं बल्कि हिमाचल की जनता लड़ रही है | पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद सबसे लंबे वक्त तक देश चलाया है | केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 57 हजार करोड़ रुपए मोदी सरकार ने बिचौलियों से छीन लिए और ये पैसा जनता की भलाई के लिए काम आया |

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता हर समस्या के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराते हैं उसका कारण है कि ये 57 हजार करोड़ रुपए जिनकी जेब में जाते थे, अब वो बंद हो गया | इसी वजह से वह मोदी को घेरने में लगे रहते हैं |

 

ऊना रैली में बोले मोदी

इस बार हिमाचल में BJP की आंधी- मोदी

कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी- मोदी

‘अब कोई ‘पंजा’ देश के गरीब का हक नहीं छीन सकता’

Watch Video

https://youtu.be/3nVhqN6iW6c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *