ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है वैसे ही दोनों पार्टियां (बीजेपी और कांग्रेस) चुनावी प्रचार में लगी हुई है ।आपको बता दें कि दिसंवर में गुजरात चुनाव में दिलचस्प बात देखने को मिलेगी। इस विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी 154 वोट डालेगें। और ये बात सौ फीसदी सच है।
दरअसल गुजरात विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी एक ही वोट डालेगें परन्तु नरेंद्र मोदी 154 वोट डालेगें । यानी विधानसभा चुनाव में 154 नरेंद्र मोदी नाम के वोटर है जो इस चुनाव में वोट डालेगें । यदि चुनाव आयोग के आंकड़ो पर गौर करें तो अहमदावाद में कुल 49 वोटर नरेंद्र मोदी के नाम पर है । बता दें कि गुजरात में 182 सीटों के लिए दों बार चुनाव होगें जिसके पहले चरण में 89 सीटों के लिए 9 दिसंबर को और दुसरे चरण में 93 सीटों के लिए 14 दिसंबर को मतदान किए जाएगें।

