ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसानों पर कर्ज का बोझ इतना बढ़ता जा रहा है कि आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में कोटकपूरा में कर्ज महेन्दर सिंह नाम के किसान की भी जिंदगी निगल गया। महेन्दर सिंह ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
कर्ज चुकाने के लिए किसान ने अपनी जमीन तक बेच दी लेकिन कर्ज से बोझ से उभर नहीं पाया। जमीन बिक जाने के बाद वो अपने परिवार के साथ अपने ससुराल के पास मोगा में रह रहा था। मानसिक तौर पर परेशान महेंद्र अपने गांव डोडा लौटा और वहां खुद को आग लगा ली। किसान नेताओं ने अपनी मांग को दोहराया कि सरकार खुदकुशियां रोकने के लिए प्रयास करे। उधर पुलिस ने मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पंजाब सरकार कर्जमाफी के दावे कर रही है लेकिन ये दावे तब फेल नजर आते हैं जब हर दिन कर्ज रूपी दानव किसान की जिंदगी निगल जाता है।

