#Shocking: कहीं पैकेट्स में रखा खिलौना खत्म ना कर दे आपके बच्चे की जिंदगी!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बाजार में कई चॉकलेट और चिप्स उपलब्ध हैं, जिसके साथ छोटे-छोटे दिए जाते हैं। बच्चे खिलौने की लालच में चॉकलेट और…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बाजार में कई चॉकलेट और चिप्स उपलब्ध हैं, जिसके साथ छोटे-छोटे दिए जाते हैं। बच्चे खिलौने की लालच में चॉकलेट और चिप्स खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये खिलौने कितने खतरनाक हैं। कहने का मतलब यह है इन खिलौनों से बच्चों की जान तक जा सकती है। एक ऐसा ही मामला आंध्रप्रदेश के गोदावरी जिले के ईलुरू टाउन में देखने को मिला। जहां चार साल के एक बच्चे की खिलौना निगलने से मौत हो गई।

बताया जाता है कि मिसाला नाम का बच्चा टोमैटो रिंग के पैकेट्स से खेल रहा था। इस दौरान रिंग खाने के दौरान उसने गलती से उसने पैकेट में रखा खिलौना भी खा लिया। जिसके बाद वह उल्टी करने लगा। खिलौना बच्चे के गले में फंसा हुआ था। जब मां ने बच्चे को देखा तो तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के पिता ने स्नैक बनाने वाली कंपनी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *