न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हर गुजरते दिन के साथ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा खूबसूरत होती जा रही हैं। हों भी क्यों नहीं, उनके पास वजह भी तो है। जी हां, एकबार फिर इंटरनेशनल लेवल पर देसी गर्ल ने अपनी काबिलियत साबित की है। प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने प्रियंका को दुनिया की सौ सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल किया है। एंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी 100 महिलाओं की सूची में प्रियंका को फोर्ब्स ने 15वां स्थान दिया है। लिस्ट में पॉप क्वीन बियोंसे को चौथी, टेलर स्विफ्ट को 12वां और मशहूर लेखिका जेके राउलिंग को 13वां स्थान मिला है।
वहीं मैगजीन ने दुनियाभर की सौ ताकतवर महिलाओं में प्रियंका को 97वां स्थान दिया है। सबसे खास बात यह है कि लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को भी शामिल किया गया है। एक्टिंग के अलावा प्रियंका चोपड़ा सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेती हैं। उन्हें यूनीसेफ (UNICEF) ने गुडविल एम्बेस्डर भी बनाया है। प्रियंका को फोर्ब्स की दस सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड कलाकारों में 7वां स्थान दिया गया है। बता दें प्रियंका बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी जाना-पहचाना नाम हैं। प्रियंका पूर्व एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पर एक शो भी बनाने वाली हैं।
