न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट गीत बराड़ (25) की हत्या से सनसनी फैल गई है। गीत का शव राजपुरा टाउन के स्टार एन्क्लेव कॉलोनी के नजदीक मिला है। मंगलवार की रात स्थानीय लोगों ने गीत का शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इस हाई-प्रोफाइल मर्डर का पता चला। राजपुरा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शुरूआती जांच में गीत की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि गीत के सिर और गर्दन पर जख्म के निशान हैं। मूलरूप से पंजाब के मोगा की निवासी गीत कुछ सालों से चंडीगढ़ में किराए पर रहती थी। मंगलवार की शाम पांच बचे गीत को एक अज्ञात शख्स के साथ देखा गया था। वहीं शाम 5.30 के बाद उसका फोन स्वीच्ड ऑफ हो गया था और बाद में उसके शव मिलने की सूचना मिली। 
गीत बराड़ की हत्या के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मर्डर मिस्ट्री सुलझाने की है। पुलिस को अंदेशा है कि गीत की हत्या भी करवाई जा सकती है। इसको लेकर उसके दो सहयोगियों से पूछताछ भी किया गया। हालांकि अभी तक पुलिस को हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है। एक्टर बीनू ढिल्लों ने कहा है कि गीत की हत्या से उन्हें गहरा सदमा लगा है। वो खुशमिजाज और ईमानदार लड़की थी।
