Online Desk: आशीष नेहरा का 18 साल लंबा क्रिकेट करियर भी खत्म हो गया। आशीष नेहरा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ सीरीज का पहला टी20 मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके साथ ही इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने नेहरा को शानदार विदाई दी।
– मैच में भारत की ओर से पहला और आखिरी ओवर आशीष नेहरा ने ही फेंका। उन्होंने 4 ओवर बॉलिंग की जिसमें 29 रन दिए। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
– नेहरा को दो विकेट मिलते-मिलते जरूर रह गए। दो बार उनकी बॉल पर फील्डर्स ने कैच छोड़े। पहला कैच हार्दिक पंड्या ने मैच के तीसरे ओवर की पांचवीं बाल पर कोलिन मुनरो का छोड़ा। तब मुनरो 5 रन पर खेल रहे थे।
– इसके बाद मैच के आठवें ओवर की चौथी बाॅल पर विराट ने केन विलियम्सन का कैच छोड़ा। उस वक्त विलियम्सन 21 रन पर खेल रहे थे।

फेयरवेल में विराट ने किया डांस
– इंडियन क्रिकेट में दिए योगदान के लिए मैच शुरू होने से पहले नेहरा का सम्मान किया गया। मैच से पहले धोनी और विराट ने उन्हें ट्रॉफी देकर उनका सम्मान किया।
– मैच खत्म होने के बाद नेहरा ने टीम के बाकी प्लेयर्स के साथ मिलकर ग्राउंड का राउंड लगाया। इस दौरान वे सबसे आगे चल रहे थे और हाथ हिलाकर घरेलू दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे। वहीं बाद में विराट और धवन ने उन्हें अपने कंधे पर बैठा लिया और स्टेडियम घुमाया।
– टीम के सभी प्लेयर्स ने नेहरा की विदाई को यादगार बनाने के लिए उनके साथ एक ग्रुप फोटो भी लिया।