न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अपने काम से ज्यादा बयानों से चर्चा में रहने वाली हरियाणा सरकार के नए आदेश से विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, खट्टर सरकार ने शिक्षकों को आदेश दिया है कि यमुनानगर मंदिर में लगने वाले मेला के पहले पुजारी बनने का प्रशिक्षण लें। बताया जाता है मेले के दौरान शिक्षक पूजा करेंगे, साथ ही उन्हें प्रसाद वितरण का जिम्मा भी दिया है। जिसने भी प्रशिक्षण नहीं लिया, उसे सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
दूसरी तरफ, इस मामले के सामने आने के विवाद विरोधी दलों ने हरियाणा सरकार को कठघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया है। विरोधी दलों ने खट्टर सरकार के इस आदेश पर करारा हमला बोल दिया है। हालांकि भाजपा विधायक जवाहर यादव ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि शिक्षकों को सिर्फ प्रसाद वितरित करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन मनोहर सरकार के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश कर दिया गया, जिस कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ है।
बता दें कि हरियाणा सरकार लगातार अपने आदेशों के कारण चर्चा में रहती है। कुछ समय पहले सरकार ने गुरूग्राम में मांस बिक्री को लेकर नियम जारी किया था, जिस पर भी काफी विवाद मचा था। इसके पहले भी डेरा सच्चा सौदा के मामले को लेकर सरकार और इसके मंत्रियों के जिस तरह बयान सामने आए थे, उससे साफ हो गया था कि सरकार सिर्फ फिजूल की बातें करने में भरोसा करती है। और, सरकार की रही सही कसर ताजा आदेश ने पूरी कर दी है।
