ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 142वीं जयंती के मौके पर देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है | दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की | इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हे कहा कि आज सरदार साहब की जन्मतिथि है और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है | पीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने जीवन को देश की आजादी के लिए खपा दिया | पीएम मोदी ने यहां पर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिलाई और यहां पर मौजूद लोगों को एकता की शपथ दिलाई | मोदी के साथ इस दौरान मंच पर दीपा करमाकर, सुरेश रैना, सरदारा सिंह भी मौजूद रहे
> सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
> PM ने दिखाई ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी
> पटेल ने अपना जीवन देश को आजाद कराने में लगा दिया- मोदी
> सरदार पटेल का नाम मिटाने का प्रयास हुआ- मोदी
Watch Video
