गुरुग्राम: आधा दर्जन राउंड चली गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम के एक मॉल के बार में बेखौफ गुंडों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए उपद्रव किया | सीसीटीवी में कैद यह तस्वीर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम के एक मॉल के बार में बेखौफ गुंडों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए उपद्रव किया | सीसीटीवी में कैद यह तस्वीर आप देखिये किस तरह से ये युवक मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर एक्सक्लेटर के सहारे पहले आते है | फिर कुछ युवक बार के अंदर चले जाते है तो कुछ बार के बाहर इंतजार कर रहे है | देखिए कैसे बार से बाहर आते ही एक युवक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर देता है इस फायरिंग में एक गोली एक्सक्लेटर पर लगती है तो वहीं दूसरी गोली बाहर दिवार पर लगे शीशे में, बार संचालक भागने की भरपूर कोशिश करता है लेकिन इसी दौरान आरोपी उसके पैरो में गोली मार देते है | बार संचालक दीपक की शिकायत पर पुलिस ने करीब 15 युवकों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है इस मामले में पुलिस ने फरीदाबाद के रहने वाले मिंटू और गुरुग्राम के दौला गांव के रहने वाले अमित को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस ये आपसी रंजिश का मामला है |

> मॉल के बार में फायरिंग

> पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग

> आधा दर्जन राउंड चली गोलियां

> फायरिंग में दो लोग घायल

> पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

> वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

Watch Video

https://youtu.be/Jxlu9aJ4WFw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *