दिल्ली: 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में अहम सुनवाई आज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में 1984 सिख विरोधी दंगा मामले पर आज अहम सुनवाई होगी। वहीँ अभिषेक वर्मा को जान से मारने की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में 1984 सिख विरोधी दंगा मामले पर आज अहम सुनवाई होगी। वहीँ अभिषेक वर्मा को जान से मारने की धमकी मिल रही है। 1984 सिख विरोधी दंगों के मामले में अभिषेक वर्मा गवाह हैं। इस मामले में उन्होंने महरौली थाना पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले की शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

अभिषेक वर्मा का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्हें लगातार कहा जा रहा है कि वह देशभक्ति की भावना छोड़कर पॉलीग्राफ टेस्ट देना बंद कर दें। अभिषेक वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि ई-मेल के जरिए उनको धमकी दी गई है जिसमे उनके घर के पते और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर तक की जानकारी दी गई है। साथ ही उन्होंने शिकायत में बताया है कि उन्हें गाली भी दी गई है।

अभिषेक सतबड़ी में मौजूद अंसल विला फार्म हाउस में रहते हैं। बता दें कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर आरोपी है। जगदीश टाइटलर मामले में अभिषेक वर्मा गवाह हैं। कड़कड़डूमा स्थित सीबीआई अदालत में इस मामले की 30 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। अभिषेक वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हें 24 घंटे तीन पीएसओ की सिक्योरिटी मिली हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री और सीबीआई के निदेशक को अभिषेक ने शिकायत की कॉपी भेजी है। गौरतलब है कि 4 दिसंबर 2015 को सीबीआई ने 1984 के सिख दंगे मामले में आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा को को इस मामले में गवाह बनाया था। 8 फरवरी 2017 को सीबीआई ने अदालत में अर्जी लगाई थी कि वो अभिषेक वर्मा का पॉलीग्राफी टेस्ट कराना चाहती है। बता दें कि इस मामले में अभिषेक वर्मा के बयान के अलावा सीबीआई के पास और कोई सबूत नहीं है।

>  दिल्ली: 1984 सिख विरोधी दंगा मामला

> कड़कड़डूमा कोर्ट में अहम सुनवाई आज

> अभिषेक के पोलीग्राफी टेस्ट को लेकर सुनवाई

> अभिषेक वर्मा ने बताया पूर्व केंद्रीय मंत्री टायटलर से खतरा

> 1984 सिख दंगों के गवाह को जान से मारने की धमकी

> अभिषेक वर्मा को 24 घंटे तीन पीएसओ की सिक्योरिटी

Watch Video

https://youtu.be/foJBFJxARjU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *