न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : देश में कथित बाबाओं पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साध्वियों से बलात्कार के मामले में सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को 20 सालों की सजा हुई है। अब दिल्ली के एक धर्मगुरू पर शिष्या ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। यह सनसनीखेज वाकया सब्जी मंडी इलाके में महंत सुंदरदास आश्रम की है। पीड़िता ने धर्मगुरू पर रेप का आरोप भी लगाया है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह मां के साथ महंत के आश्रम में सत्संग के लिए आती थी। महंत सुंदरदास ने ही पीड़िता की दूसरी शादी अपने एक भक्त से करवा दी थी। पीड़िता और उसका पति महंत के सत्संग के लिए आश्रम आते और वहीं ठहरते थे। शिकायत में जिक्र है कि 2014 में महंत ने पीड़िता को अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत करता था। उसकी सास और देवरानी भी जबरन उसे महंत के कमरे में भेज दिया करती थी।
जब उसने पति के साथ मिलकर इस घटना का विरोध किया तो दोनों को धमकी दी जाने लगी। इस घटना से उसे गहरा धक्का लगा और उसने आश्रम जाना छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता ने महंत पर रेप का आरोप भी लगाया है। लेकिन पुलिस अभी इस आरोप की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में रेप के आरोप सही पाए गए तो उसे भी मामले में रेप के धाराओं को जोड़ा जाएगा।
