टेंशन नहीं, अब व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजने के बाद कर सकते डिलीट

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : व्हाट्सएप के बिना आपकी सुबह नहीं होती है तो रात को सोने के पहले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करना…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : व्हाट्सएप के बिना आपकी सुबह नहीं होती है तो रात को सोने के पहले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करना भी नहीं भूलते हैं। लेकिन, कभी-कभी गलती से आप ऐसा कुछ कर देते हैं कि मन करता है व्हाट्सएप को डिलीट कर दें। दरअसल, कभी-कभी हड़बड़ी में आप मैसेज जिस ग्रुप में भेजना चाहते हैं वो दूसरे ग्रुप में चला जाता है। यह अक्सर सबके साथ होता है और कभी-कभी स्थिति बड़ी ही चिंताजनक बन जाती है।

लेकिन, अब व्हाट्सएप का नया फीचर आया है, जिसका इस्तेमाल करके आप ग्रुप में भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। यह अनोखा फीचर नए अपडेट में मिल जाएगा आपको। अगर आपके ग्रुप के दोस्त भी अपडेटेड वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप इस फीचर का फायदा उठा सकते हैं। आप जैसे ही गलती से कोई मैसेज भेजते हैं तो आपको उसे डिलीट करने के लिए सात मिनट मिलेंगे। आपको बस मैसेज पर क्लिक करके उसे और डिलीट करना होगा।

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत है कि आप मैसेज को डिलीट तो कर देंगे। लेकिन जब आपके दोस्त या कोई और मैसेज को पढ़ना चाहेगा तो उसे मैसेज डिलीट करने की सूचना दी जाएगी। तो, आप भी निश्चिंत हो जाईए और बिना किसी परेशानी के ग्रुप चैट करिए। इसके साथ ही व्हाट्सएप रियल टाइम लोकेशन सेंडिंग फीचर भी उपलब्ध करा रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा आपको रियल टाइम लोकेशन को दोस्तों, रिश्तेदारों तक भेजने में मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *