न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड सेलिब्रिटी सनी लियोनी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जी हां, घर में अकेली सनी लियोनी के साथ एक शख्स ने कुछ ऐसा किया कि वो दूसरे घर में शिफ्ट हो गई थी। इस सनसनीखेज वाकया का खुलासा खुद सनी लियोनी ने एक कार्यक्रम में किया है।
दरअसल, सनी लियोनी ‘आकांक्षा अगेन्स्ट हैरासमेंट’ एनजीओ से जुड़ी हैं। यह एनजीओ ऑनलाइन छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के खिलाफ काम करता है। एनजीओ के एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सनी लियोनी अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। सनी ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों के साथ नफरत करने वाले भी हैं।
कार्यक्रम के दौरान सनी ने बताया कि एक शख्स ने पहले उनको ऑनलाइन धमकी दी। और जब उनके पति देश में नहीं थे तो वह शख्स उनके घर तक आ गया था। वह जोर-जोर से दरवाजा खटखटा रहा था। उसकी हरकत से वो बुरी तरह डर गई थी। लगा कि कुछ अनहोनी हो जाएगी, लेकिन कुछ देर बाद वो शख्स घर के बाहर से चला गया।
सनी ने बताया कि जब तक वो शख्स दरवाजे के बाहर खड़ा था, वो हाथ में चाकू लेकर दरवाजे के पास खड़ी रही थी। आज भी इस घटना को याद करके डर जाती हैं। सनी ने बताया कि जब उनके पति डेनियल वापस लौटें तो उन्हें सारी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपना घर बदल लिया। लेकिन आज भी उस घटना से उनकी नींद उड़ जाती है। 
सनी की मानें तो बहुत से लड़के-लड़कियां ऑनलाइन छेड़छाड़ का शिकार बन रहे हैं। कई तो हिम्मत हारकर खुदकुशी तक कर लेते हैं। हालांकि, लोगों का साथ मिलने पर उनमें हौसला आ गया है। उन्होंने दूसरों से भी इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने की बात भी कही।
