न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड कलाकारों के करोड़ों चाहने वाले हैं, लेकिन कुछ सालों से नया ट्रेंड चल पड़ा है। फिल्मी कलाकारों के बच्चे भी खुद को लाइमलाइट में आने से नहीं रोक पाते हैं। यह भले ही नॉर्मल दिखे, लेकिन बॉलीवुड में इंट्री पाने का यह नया ट्रेंड चल पड़ा है। श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी इसी लीक पर चलती दिख रही हैं।

जाने-अनजाने में खुशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले बिकनी में खुशी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। तस्वीरों में वो दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।


इसके पहले भी खुशी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि खुशी मां श्रीदेवी की तर्ज पर बॉलीवुड में करियर बनाएगी। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि उनको दर्शक कितना पसंद करते हैं।

