ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा के गांव सन दोहा में किसान गुरप्रीत सिंह ने आर्थिक तंगी के चलते अपने ही खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली | बता दें कि किसान गुरप्रीत सिंह पर 5 लाख रुपए का कर्ज था | किसान के पास डाई ढाई करनाल की जमीन थी और 6 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर अपना परिवार पालता था | वहीं किसान अपने पीछे दो छोटे बच्चे और अंधे बाप और बुड्ढी मां को छोड़ गया है |परिजनों और किसान यूनियन की मांग है कि किसान का कर्ज चुकाया जाए और किसान को 5 लाख मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए |
> कर्ज से परेशान किसान ने दी जान
> फंदा लगाकर की आत्महत्या
> मृतक गुरप्रीत पर था 5 लाख का कर्ज
> गांव संदोहा का रहने वाला था मृतक
Watch Video


