सुजैन खान की बर्थ-डे पार्टी में रितिक रौशन पर टिक गई निगाहें

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं जो जरूरत के वक्त काम दे, वही सच्चा इंसान होता है। और अगर वो इंसान किसी का हमसफर रहा…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं जो जरूरत के वक्त काम दे, वही सच्चा इंसान होता है। और अगर वो इंसान किसी का हमसफर रहा हो तो बात ही सबसे जुदा होती है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला सुजैन खान की जन्मदिन पार्टी में। दरअसल, मुंबई के एक पब में सुजैन ने बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें ना सिर्फ उनके पूर्व पति रितिक रौशन शामिल हुए, बल्कि उन्होंने काफी मस्ती की भी। पार्टी में रितिक के अलावा जायद खान, मलाइका, ट्विंकल खन्ना, सोनाली बेंद्रे, गायत्री जोशी, करण जौहर समेत अन्य सेलिब्रिटीज भी शिरकत करने पहुंचे। इसके अलावा सुजैन के पारिवारिक सदस्य भी बर्थ-डे पार्टी में शामिल थे। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी से जुड़ी कई तस्वीरें पोस्ट की। लेकिन सबसे ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स रितिक रौशन और सुजैन खान की तस्वीर ने बटोरी। रितिक रौशन और सुजैन खान ने 2000 में शादी दी थी और साल 2004 में उन्होंने तलाक दे दिया था। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों विभिन्न मौकों पर साथ-साथ दिखाई देते रहते हैं। सुजैन की बर्थ-डे पार्टी में भी रितिक रौशन ने पहुंचकर बता दिया कि भले ही दोनों अलग हैं, लेकिन उनकी दोस्ती अभी भी बरकरार है। और सुजैन भी कंगना रनौत के रितिक के आरोपों पर करारा जबाव दे चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *