‘पद्मावती’ का ‘घूमर’ देखकर थम जाएंगी आपकी सांसें…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड के साथ ही सिनेप्रेमी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण, शाहिद…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड के साथ ही सिनेप्रेमी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और चित्तौढ़गढ़ की महारानी पद्मावती की स्टोरी मेन थीम है।

बुधवार को फिल्म का गाना ‘घूमर’ रिलीज किया गया, जिसमें दीपिका पारंपरिक परिधान में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। गाने में दीपिका के परिधान के साथ कोरियाग्राफी पर काफी मेहनत की गई है। वहीं ‘घूमर ‘गाने के बोल भी सिचुएशन और स्टोरी लाइन के हिसाब से तैयार किया गया है। 

फिल्म में पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण, अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका रणवीर निभा रहे हैं। दूसरी तरफ शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका में दिखाई देंगे। ‘पद्मावती’ फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। और फैन्स को पूरी उम्मीद है कि इसमें उनके लिए काफी कुछ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *