न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि शालीमार थाना क्षेत्र में एक महिला से कुछ अपराधियों ने छीनाझपटी शुरू की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद सारे अपराधी वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ इस घटना से शालीमार थाना इलाके के लोग सकते में हैं।

