न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरदासपुर के गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा प्रबंधन कमेटी को लेकर चल रहा विवाद दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बता दें कि “गुरुद्वारा बचाओ संघर्ष कमेटी” के सदस्यों ने गुरूद्वारा छोटा घल्लूघारा के अध्यक्ष मास्टर जौहर सिंह के साथ मारपीट की थी।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, साथ ही विवाद को शांत कराया। हालांकि पुलिस कोशिश कर रही है कि आगे फिर विवाद नहीं गहराया। इसके बावजूद दोनों पक्षों के लोग आक्रोशित हैं और कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।

