न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : छोटे परदे की एक्ट्रेस मौनी राय अपनी खूबसूरती के लिए जितनी मशहूर हैं, उससे ज्यादा उनकी एक्टिंग के लोग कायल हैं। सोशल साइट्स पर हमेशा सक्रिय रहने वाली मौनी राय अपने फैन्स से भी जुड़ी रहती हैं। हाल ही मौनी राय ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ हॉट फोटोज शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई है। 
इसके पहले भी मौनी राय अपनी तस्वीरों का जलवा दिखा चुकी हैं। टीवी सीरियल्स में एक्टिंग कर रही मौनी राय जल्द ही बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ में दिखाई देंगी। यह मौनी की बॉलीवुड में डेब्यू मूवी भी है।

