न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : लुधियाना के NH 1 के भट्टियां के इलाका अजीत नगर (बैकसाइड मैट्रो) में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेन रोड स्थित मिनरल वाटर तैयार करने वाली एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिवास हो गया। गैस रिसाव होने से आसपास मौजूद कुछ लोग बेहोश हो गए जबकि कुछ महिलाओं समेत अन्य उल्टियां करने लगे। कई लोगों की तबियत खराब होने की बात सामने आई।
इलाके के लोगों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब साढे छह बजे जहरीली गैस के कारण सभी की हालत बिगडऩी शुरू हो गई। जांच करने पर मिला कि प्रीज्म ब्रांड बनाने वाली मिनरल वाटर फैक्ट्री से गैस लीक हो रहा है। गैस रिसाव के कारण बगल के कपड़ा फैक्ट्री के मजदूर भी बेहोश हो गए। जबकि आसपास की अन्य फैक्टरियों की महिलाओं समेत अन्य की तबियत खराब होने लगी।
