गुरूद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष जौहर सिंह की पिटाई

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरूद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब मैनेजमेंट कमेटी का विवाद दिनों-दिन गहराता जा रहा है। बताया जाता है कि विवाद के कारण सोमवार की…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरूद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब मैनेजमेंट कमेटी का विवाद दिनों-दिन गहराता जा रहा है। बताया जाता है कि विवाद के कारण सोमवार की रात कमेटी के अध्यक्ष मास्टर जौहर सिंह की पिटाई की गई। गुरूद्वारा बचाओ संघर्ष कमेटी से जुड़े लोगों ने जौहर सिंह को बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान जौहर सिंह की पगड़ी भी खुलकर जमीन पर गिर गई, उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/962686560578504/

गुरूद्वारा साहिब के अंदर उनके आवास में मास्टर जौहर सिंह की पिटाई की गई। उन्हें सीढ़ियों से घसीटकर कमरे से बाहर निकाला गया। सूत्रों की मानें तो गुरूद्वारा घल्लूघारा साहिब मेंबर बूटा सिंह को एक महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया था। जिसके बाद विवाद गहराता जा रहा है। मारपीट की इस घटना का एक व्हाट्सएप वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मास्टर जौहर सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *