न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : यूट्यूब पर सेलिब्रिटी बन चुकी ढिंचैक पूजा ‘बिग बॉस-11’ में एंट्री ले चुकी है, बिग बॉस के घर में ढिंचक पूजा का अभी तक किसी के साथ कोई खास झगड़ा नहीं हुआ है लेकिन फिर भी उनसे बाकी कंटेस्टेंट्स परेशान हो रहे है।
दरअसल ढिंचैक के साथ बेड शेयर करने वालीं कंटेस्टेंट अर्शी खान ने सबको बताया कि उनके बालों में काफी सारे जुएं हैं।
अब सारे कंटेस्टेंट पूजा से दूरी बनाने की बात करने लगे। हितेन तेजवानी और शिल्पा शिंदे ने ‘बिग बॉस’ से जुएं के लिए दवा मंगाई और मामला शांत हुआ।
