ब्लू व्हेल गेम: लड़की ने ऐसा क्या कर लिया कि डॉक्टर को लगाने पड़े 100 टांके

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : खतरनाक गेम ब्लू व्हेल खेलने 19 साल की लड़की ने धारदार हथियार से हाथ पर 25 कट लगा लिए। इसके बाद भी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : खतरनाक गेम ब्लू व्हेल खेलने 19 साल की लड़की ने धारदार हथियार से हाथ पर 25 कट लगा लिए। इसके बाद भी सुसाइड में कामयाब नहीं हुई तो छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। फैमिली मेंबर्स उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने जख्मों पर 100 टांके लगाकर जान बचाई। लड़की मध्य प्रदेश के झाबुआ की रहने वाली है और कुछ दिन पहले दाहोद में बहन के घर आई थी।

blue game victim 1

– जानकारी के मुताबिक, लड़की रविवार रात साढ़े तीन बजे बाथरूम में गई। जहां गेम का टास्क पूरा करने के लिए उसने 15 मिनट में हाथ पर कट लगा लिए। लड़की की हालत देखकर बहन की ससुरालवाले घबरा गए और उसे तुंरत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके 25 जख्मों पर 100 टांके लगाए, फिलहाल वह बहन के घर पर आराम कर रही है।

blue game victim 2
– लड़की का इलाज करने वाले साइकोलॉजिस्ट ने बताया कि हम विक्टिम की दिमागी हालत पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि उसने दो बार सुसाइड की कोशिश की है।फिलहाल उसकी हालत कंट्रोल में है।

कोई मुझे मारने की धमकी देता है: विक्टिम
– पिता ने बताया कि बेटी पूरी रात मोबाइल में बिजी रहती थी, सोती ही नहीं थी। उसके बर्ताव में चिड़चिड़ापन आने पर 21 सितंबर को हॉस्पिटल भी ले गए थे, लेकिन मोहर्रम होने के चलते उसे भर्ती नहीं किया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *