न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब में कानून-व्यवस्था की खराब होती जा रही हालत का उदाहरण उस समय सामने आया, जब बादलों के करीबी मलोट से शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता दयाल सिंह कोलियांवाली के बेटे परमिंदर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। परमिंदर मलोट के पूड्ढा कॉम्प्लेक्स के बाहर आ रहे थे, इसी दौरान उन पर घात लगाए हमलावर टूट पड़े और बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल परमिंदर को बठिंडा के निजी अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है।
बेटे पर जानलेवा हमले से गुस्साए दयाल सिंह ने इसका जिम्मेवार कैप्टन अमरिंदर सरकार को ठहरा दिया। दयाल सिंह कोलियांवाली ने बताया कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों ने ही परमिंदर पर हमला किया है। उन्होंने पहले कांग्रेस सरकार को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं, जिसका नतीजा सामने है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को समझाने की सलाह भी दी। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
