मूवी डेट पर बॉलीवुड की Star Kids का दिखा जलवा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान अपने स्टाइलिश लुक के कारण फेमस हैं। हाल ही सुहाना को चंकी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान अपने स्टाइलिश लुक के कारण फेमस हैं।

हाल ही सुहाना को चंकी पांडे की बेटी आहना पांडे और संजय कपूर की बेटी शान्या कपूर के साथ स्पॉट किया गया।

तीनों मूवी देखने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान फोटोग्राफर्स ने उन्हें अपने-अपने कैमरे में कैद कर लिया।तीनों स्टार-किड्स पूरी मस्ती के मूड में दिखे। तस्वीरों में आप देख सकते हैं तीनों गजब की खूबसूरत लग रही हैं।सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, लेकिन अभी फिल्म का फैसला नहीं हुआ है।वहीं आहना पांडे और शान्या कपूर के भी बॉलीवुड में इंट्री की बात कही जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *